मुरादाबाद : कैमरे के किराए को लेकर हुई थी प्रेम की हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना मझोला के क्षेत्र बुद्धि विहार में पिछले दिनों हुई प्रेम शर्मा की हत्या करने वाले दो आरोपी विशाल उर्फ बाबा और विकास को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हेमराज मीना ने इसका खुलासा किया।

आठ मई को मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में प्रेम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों की तलाश में जिले की एसओजी टीम के साथ क्राइम ब्रांच यूनिट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। 

आरोपियों के ठिकानों की लोकेशन ट्रेस होने के बाद सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर के निर्देशन में एक टीम नामजद विशाल उर्फ बाबा और विकास की तलाश में भेजी गई। जिसके बाद इन्हे पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल 32 बोर का पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस व एक बाइक भी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डीएसएलआर कैमरे के किराए को लेकर हत्यारोपियों का प्रेम के दोस्तों से झगड़ा हुआ था। इसी की रंजिश में दोनों ने प्रेम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी ने हत्यारों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल अपराध इंस्पेक्टर जयदेव, दरोगा ओमकार सिंह, मेघराज सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, सिपाही गुरदीप, दीपक कुमार व विकास दीप की प्रशंसा की हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : संभल के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

संबंधित समाचार