बरेली कॉलेज में आज से होंगी कई मिड टर्म परीक्षाएं, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मई से शुरू हो गई हैं। अब लगभग सभी विभागों ने परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। 15 मई से अधिकांश विभागों की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सोमवार से एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी और 20 मई तक चलेंगी।

एमए प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र की परीक्षाएं 15 से 17 मई तक, एमए चित्रकला की 17 से 18 मई और एमए अंग्रेजी की 18 से 19 मई तक परीक्षाएं होंगी। छात्र परीक्षा कार्यक्रम कॉलेज के बोर्ड और वेबसाइट पर देख सकते हैं। कई अन्य विभागों का परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की मेहनत, अधिकारियों का समर्पण और जनसहयोग का नतीजा है शांतिपूर्ण चुनाव- डीएम

संबंधित समाचार