बाजपुर: दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के सात लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएचसी में किया भर्ती, एक हालत गंभीर, रेफर किया 

बाजपुर, अमृत विचार। गोरू गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने बाजपुर सीएचसी में भर्ती किया है। सोमवार सुबह गोरू गांव में दो पक्षों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी।

बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चल पड़े। जिसमें एक पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि गोरू गांव निवासी सतपाल (48) पुत्र कोशल सिंह अपनी बेटी रविंदर और डोली और कृष्णा के साथ 13 मई को पूर्णागिरि दर्शन करने के लिए गए थे कि गांव के ही पड़ोसी आकाश ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी।

सोमवार सुबह सतपाल के घर में घुसकर उसके परिवार पर पड़ोसियों द्वारा गाली-गलौज कर हमला बोल दिया। पड़ोसी अकाश, भजन, नीमा, हीरा धर्मवीर, ज्ञानी, राज,हर्ष, गौतम ने सतपाल (48) पुत्र कुशल सिंह, रानी (45) पत्नी सतपाल, निर्मल (20) पुत्री सतपाल, रविंद्र (18) पुत्री सतपाल,डोली पुत्री सतपाल, कृष्णा (17) पुत्री सतपाल, गुरदीप पुत्र सतपाल के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर में भर्ती किया है।

चिकित्सकों ने बताया कि सतपाल की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सतपाल के परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात भी गाली-गलौज कर मारपीट की गई है। दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को भी चोटें आईं हैं।

 

संबंधित समाचार