बलरामपुर: सिपाही के आत्महत्या मामले में पत्नी और तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के कथित तौर पर सरकारी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी और तीन सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नम्रता श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि सिपाही विवेक वर्मा (23) के शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें आत्महत्या का कारण बताया गया था।

उन्‍होंने बताया कि मृत आरक्षी (सिपाही) के भाई अनूप वर्मा की तहरीर पर देहात थाने में मृतक की पत्नी आशिमा वर्मा, आरक्षियों धीरज तिवारी, आशुतोष प्रताप सिंह व तिलक राम वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनूप ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई की पत्नी से आरोपी पुलिसकर्मी बात करते थे, जिसको लेकर विवेक मानसिक रूप से काफी परेशान था और उसने आत्महत्या हत्या कर ली। 

एएसपी ने कहा कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने रविवार को बताया था कि सिपाही विवेक वर्मा लखीमपुर खीरी का रहने वाला 2020 बैच का सिपाही था और पुलिस लाइन में उसकी तैनाती थी। एसपी ने बताया कि विवेक देहात थाना क्षेत्र के छोटा धुसाह मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता था और नगर निकाय चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी। 

शनिवार को जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो पुलिसकर्मियों को उसके आवास पर भेजा। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा आवाज देने पर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सिपाहियों ने शंका होने पर दरवाजा तोड़ दिया और जब वे कमरे के अंदर घुसे तो वहां उन्हें विवेक का खून से लथपथ शव मिला। उन्होंने कहा था कि शव के पास सरकारी एस. एल. आर. रायफल मिली जिससे उसने कथित रूप से खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। 

यह भी पढ़ें:-रेलवे ने शुरू की अमृत भारत स्टेशन योजना, नई सुविधाओं के साथ शहर के मुख्य स्थान के रूप में किया जाएगा विकसित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका