बरेली: फरेब कर रचाई चार शादियां, पत्नियां काट रहीं थाने के चक्कर
पति की गिरफ्तारी के बाद तीनों पत्नियां पहुंचीं थाने
बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के गांव सकरस निवासी एक युवक ने शादी के चार साल बाद दहेज के लिए प्रताड़ित कर बच्चे सहित पत्नी को घर से निकाल दिया और फिर हिन्दू मैरिज एक्ट को धता बताते हुए एक के बाद एक करके तीन शादियां रचा लीं। कुछ कारणों से एक पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
ये भी पढ़ें - 'मैं जो चाहूं मेरे साथ करो...नही तो तेरी बेटी को उठा कर ले जाऊंगा', बरेली में दबंग ने महिला का जीना किया दुश्वार
एक ससुराल में दो साल के बेटे संग अकेले रह रही है और खुद नई बीबी के साथ नवाबगंज में रह रहा था। जमीन के हेराफेरी के एक मामले में पुलिस सोमवार को जब उसे थाने लेकर आई तो किसी तरह जानकारी पाकर तीनों पत्नियां भी थाने पहुंच गईं। चौथी पत्नी को तो युवक की मां अपने साथ ले गई। बाकी दोनों अपना हक पाने को थाने से इंसाफ मिलने की आस में बैठ गईं। एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ चार महीने पहले केवल दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
युवक अनिल की पहली पत्नी राखी के अनुसार, सन 2015 में उसकी शादी हुई थी। दहेज प्रताड़ना के बाद उसे बेटे अरनव के साथ मारपीट कर जून 19 में घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसे निकालने के छह महीने बाद ही अनिल ने स्थानीय गांव छितौनिया निवासी प्रीति मौर्य से शादी रचा ली। उससे भी उसे एक बेटा हुआ।
प्रीति ससुराल में ही रह रही थी कि सितंबर 22 में उसने स्थानीय रेलवे कालोनी निवासी रचिता पाल को अपना जीवन साथी बना लिया और उसके साथ नवाबगंज में किराए का मकान लेकर रहने लगा। रचिता नवाबगंज के बरखन मार्ग पर नर्सिंग होम चलाती है। राखी के अनुसार, उसे जब पति की दूसरी व तीसरी शादी की जानकारी मिली तो वह ससुराल पहुंची पर वहां उसे फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
थाने में बैठीं राखी और प्रीति इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगा रही थीं। दोनों का कहना था कि अपने और अपने बेटों के भविष्य के लिए वे दोनों इस शर्त पर साथ रहने को तैयार हैं कि तीसरी पत्नी रचिता को अनिल को छोड़ना पड़ेगा। खबर लिखे जाने तक वे थाने में बैठी थीं कि कहीं पुलिस अनिल की थाने से रिहाई न कर दे और वे इंसाफ मिलने से वंचित रह जाएं।
ये भी पढ़ें - ईंट भट्टा मालिक से साझेदारी का लालच देकर 50 लाख की ठगी, एडीजी के आदेश पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
