अयोध्या: कुकर फटने से युवती झुलसी, बर्न वार्ड में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अचानक कुकर फटने से खाना बना रही एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। सीएचसी सोहावल से रेफर किये जाने के बाद जिला अस्पताल के डाक्टरों ने हालत गंभीर देख युवती को बर्न वार्ड में भर्ती किया है। बताया गया कि सुबह 22 वर्षीय आरती पुत्री शोभित राम निवासी नवी का पुरवा थाना रौनाही अपने घर में खाना बना रही थी।

इसी दौरान अधिक गैस बनने और सीटी न खुलने से कुकर फट गया। जिससे पास में बैठी आरती चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुसल गई। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में सुबह 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पहुंचाया तो हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

युवती को लेकर 10:35 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ आशीष श्रीवास्तव ने आरती को भर्ती कर बर्न वार्ड भेज दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि झुलसी युवती का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-बलिया: दहेज हत्‍या के दोषी पति को 10 साल की कैद

संबंधित समाचार