देवरिया में गैंगस्टर की 42 लाख की अचल संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार को श्रीरामपुर क्षेत्र में शातिर गैंगस्टर की 42 करोड़ रूपये से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि शातिर बदमाश बादल कुशवाहा के खिलाफ जिले में हत्या, लूट और तस्करी के विभिन्न क्षेत्रों में 11 मुकदमें दर्ज है।

जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर एसडीएम भाटपार रानी तथा अन्य अधिकारियों ने भोपतपुरा मोहल्ले में उसके मकान को कुर्क की लिया। जिसकी कीमत 42 लाख 28 हजार रुपये है।

यह भी पढ़ें:-यूपी में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आनलाइन मुफ्त शिक्षा शुरू, बच्चों के बीच में स्टूडेंड की तरह बैठे नजर आये मुख्य सचिव

संबंधित समाचार