वाराणसी: सनबीम एकेडमी में आयोजित समर कैंप -2023 का हुआ भव्य समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सनबीम एकेडमी के सामने घाट शाखा में आयोजित समर-कैंप का भव्य समापन हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाले समर कैंप में सनबीम एकेडमी के विभिन्न शाखाओं के कक्षा यूकेजी से पांच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समर कैंप के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के रचनात्मक गतिविधियों को दो भागों में विभाजित किया गया। जिसमें वैकल्पिक गतिविधियों में स्केटिंग, रोबोटिक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, ताइक्वांडो, कंप्यूटर ग्राफिक्स एवं वेस्टर्न डांस प्रमुख रहे।

cats0-15

अनिवार्य गतिविधियों में सेल्फ डिफेंस,  क्ले मॉडलिंग, साइंस मैजिक, स्टोरी टेलिंग, मूवी टाइम, ट्रेजर-  हंट एवं एरोबिक्स प्रमुख रहे। सभी गतिविधियों में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरे सप्ताह भर चलने वाले इस कैंप में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों को पूरे मनोयोग एवं रुचि के साथ सीखा। 

समर कैंप के समापन के दिन विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रदर्शन ने इस समर कैंप की सार्थकता को सिद्ध कर दिया। अभिभावक भी समर कैंप के आयोजन से अत्यंत प्रसन्न दिखे। विद्यालय के सचिव जगदीप मधोक, निर्देशिका पूनम मधोक,  उपनिदेशक डॉ. जीपी मिश्रा एवं सीईओ रोहन मधोक प्रधानाचार्य नालेज पार्क पंकज मिश्रा ने  विद्यार्थियों को बधाई दी।  

cats0-16

प्रधानाचार्य डॉक्टर के के पंडा ने कहा समर-कैंप के सफल आयोजन में नए आयाम गढ़ दिए। सभी विद्यार्थियों ने सभी क्रियाकलापों को सीख कर इस कैंप की सार्थकता को सिद्ध कर दिया। हम सदैव ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे जिनसे विद्यार्थियों का चतुर्दिक विकास हो। यह जानकारी प्रशासक डॉ निशांत सिंह एवं कोऑर्डिनेटर श्रुति कुमार ने दी। 

यह भी पढ़ें:-सपा उम्मीदवार काजल निषाद की जाति मंत्री संजय निषाद ने उठाया सवाल, अखिलेश पर भी साधा निशाना

संबंधित समाचार