Kashipur News : नकली नोट मामले में पुलिस ने आरोपियों की रिमांड के लिए लगाई अर्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नकली नोट पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी है। रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि आखिर 22 लाख रुपये के नकली नोट कहां खपाए जाने थे।

चार मई की रात एसओजी और कोतवाली पुलिस टांडा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसओजी की टीम ने पुराना ढेला पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू निवासी बैराज कालोनी मोहल्ला शक्तिनगर बिजनौर दूसरे ने बूटा सिंह निवासी भोगपुर बढ़ापुर थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। 

तलाशी लेने पर उनके पास से 500-500 रुपये के नोटों की 100 गड्डियां बरामद हुईं। जबकि, 18 नोट एकतरफा छपे मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लाख आठ हजार पांच सौ रुपये बरामद किए थे। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Kashipur News : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, शव रोड पर रख जाम लगाने का किया प्रयास

संबंधित समाचार