न्यू मैक्सिको के फार्मिंग्टनकी पहचान 18 वर्षीय छात्र विल्सन के तौर पर हुई: पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ह्यूस्टन। अमेरिका के दक्षिण- पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फार्मिंग्टन में सोमवार को गोलीबारी करने वाले हमलावर की पहचान उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र के रूप में हुई है। फार्मिंग्टन उप पुलिस प्रमुख काइल डाउडी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि फार्मिंगटन उच्च विद्यालय के छात्र ब्यू विल्सन ने सोमवार सुबह तीन वाहनों और कम से कम छह घरों में ‘अंधाधुंध’ गोलीबारी की।

 इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक एआर-15-शैली की राइफल और दो अन्य बंदूकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध पहले स्थानीय पुलिस के रडार पर नहीं था। 

उन्होंने कहा, "एक किशोर के रूप में हमलावर के खिलाफ मामूली शिकायत थी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था जो किसी गंभीर अपराध के स्तर तक बढ़ने की ओर इशारा कर रहा हो।" पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी ने जिस एक हथियार का इस्तेमाल किया, वह पिछले साल 18 साल का होने के एक महीने बाद कानूनी तौर पर खरीदा गया था और दो अन्य परिवार के सदस्य हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- टेक्सास राज्य से लापता भारतीय अमेरिकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ओकलाहोमा में मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात