अमेठी : स्कूल वैन में बैठाए जा रहे बाराती, बिना परमिट के हो रहा परिवहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। स्कूल वाहनों (छोटे मैजिक) से लगातार परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना परमिट के बारात ले जाई जा रही है। इन पर न तो आरटीओ की ओर से कोई कार्रवाई हो रही है और न ही पुलिस-प्रशासन की ओर से। ऐसा नहीं है कि स्कूली वाहनों में बारात सिर्फ जिले के अंदर ही ले जाई जाती है बल्कि आस-पास के जिले की स्कूल बसों को बारात ढोते आसानी से देखा जा सकता है। शादियों के सीजन में स्कूल संचालक स्कूल की मैजिक, मारुति वैन को व्यावसायिक उपयोग में लगा देते हैं। हर साल मार्च माह में परीक्षाएं खत्म होने के बाद से स्कूल शुरू होने तक संचालक लगातार बसों का संचालन व्यावसायिक रूप से करते रहते हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कासिमपुर के बगल एक गांव शादी में आशाराम पब्लिक स्कूल की स्कूली मैजिक संख्या यूपी 36 टी 3669 बुक की गई थी। जिसमें बाराती बैठकर रवाना हुए थे। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

आशाराम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शिवांशु प्रजापति ने अपने नाम से निजी वैन संख्या यूपी 33 एआर 9522 से छात्र छात्राओं को स्कूल लाने व घर छोड़ने के नाम पर अभिभावको की जेब ढीली कर रहे है। जबकि वैन को स्कूली परमिट नहीं मिला है। 

बोले जिम्मेदार 
स्कूली वाहनों को बारात या अन्य किसी तरह की बुकिंग में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, अगर ऐसा है तो कार्यवाही की जाएगी। -अरविंद त्रिवेदी एआरटीओ, अमेठी

ये भी पढ़ें -अयोध्या : रामपथ पर जेसीबी ने उखाड़ दी अंडरग्राउंड केबल, बिजली आपूर्ति ठप

संबंधित समाचार