Char Dham Yatra : श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास, सीएम ने चारधाम यात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप का किया लोकार्पण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैंप का लोकार्पण किया। 

उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढालवाला पुल से बस अड्डा तक करीब 4.71 करोड़ रुपये से निर्मित आस्था पथ पर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने लोकार्पण अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन करते हुए वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए। यात्रियों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार किया जाए। 

सीएम धामी ने  इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, सासंद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगाई, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल के. एस. नगन्याल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Rudrapur News : मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर कॉलोनी वासियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन 

संबंधित समाचार