Kashipur News : तीन साल से नहर की सफाई न होने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नहर की सफाई नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सफाई की मांग की। नहर की सफाई नहीं होने से गंदगी व बीमारी का खतरा ग्रामीणों को सता रहा। पैगा गांव के लोगों ने बताया कि नहर स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सफाई न होने के चलते नहर घास व गंदगी से पट गई है। नहर में ऊंची-ऊंची घास उग आई है, जिससे पानी निकासी में समस्या होती है। 

स्थानीय किसानों ने बताया कि लगभग तीन साल से नहर की सफाई नहीं हुई है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस बात की शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन फिर भी स्थिति में बदलाव नहीं हो रहा है। 

शिकायतों पर भी विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विभागीय लापरवाही किसानों के लिए परेशानी बनती जा रही है। अगर जल्द ही नहर की सफाई नहीं की गई तो स्थानीय लोग और बड़ी परेशानी में फंस जाएंगे। इस दौरान अरविंद कुमार, नितिन कुमार, जसपाल सिंह, बाबू भाई, नवरंग सिंह मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- काशीपुर: हत्या कर साक्ष्य छुपाने को पेड़ से लटकाया था मुन्नी का शव

 

संबंधित समाचार