पीलीभीत: मोदी सरकार के नौ साल पर अभियान..लेखराज को कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम नौ वर्ष सरकार के पूरे होने पर भाजपा उसे अभियान के तौर पर मनाने जा रही है । इसे लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर अभियान चलेगा। जिसमे उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। यह अभियान  30 मई से 30 जून 2023 तक चलेगा। इसे लेकर जनपद स्तर पर जिम्मेदारियां संगठन ने दी है।

पीलीभीत में इसका  संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता लेखराज भारती को बनाया गया  है। जिसके बाद भारती कार्यक्रम को सफल बनाने   के लिए  टीम को एकजुट करने में लग गए है। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे बखूबी निभाया जाएगा। भाजपा सरकार हर तबके को योजनाओं का लाभ दे रही है। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उधर,  इस अभियान को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: बेटी की अस्मत लूटने के बाद परिवार पर बनाया दबाव..पिता ने दे दी जान

 

संबंधित समाचार