उत्तराखंड: पूरे राज्य से कुल 1500 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य भर से कुल 1500 लाउडस्पीकर अब तक उतार दिए गए हैं। गढ़वाल मण्डल से 1382 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। वहीं, बाकि बचे लाउडस्पीकर कुमाऊं मण्डल से निकलवाए गए हैं। 

देहरादून से केवल 108 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया है। बता दें कि पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धर्मस्थलों पर लगने वाले इन लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

 

संबंधित समाचार