Haldwani News : जमरानी कार्यालय में हुई तिलवाड़ी गांव की आपत्तियों पर सुनवाई, कार्यालय पहुंचे 22 लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले गांवों से प्राप्त आपत्तियों पर वर्तमान में सुनवाई चल रही है। अभी तक 4 गांवों की सुनवाई हो चुकी है। गुरुवार को तिलवाड़ी गांव से प्राप्त आपत्तियों पर जमरानी कार्यालय में एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिमांशु पंत ने बताया कि तिलवाड़ी गांव में लगभग 50 परिवार रहते हैं जिसमें 27 आपत्तियां प्राप्त हुई थी लेकिन जमरानी कार्यालय में गुरूवार को 22 लोग आए। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही सुनवाई में अधिकांश आपत्तियों का निपटारा हो रहा है जबकि कुछ पेचीदा मामलों को लीगल सेल में भेजा जा रहा है जहां कानूनी तौर पर इनका समाधान किया जाएगा।  बताया कि अगले सप्ताह मुरकुड़िया गांव से प्राप्त 53 आपत्तियों पर सुनवाई होगी। इससे पूर्व में बनराड़, पसतोला, कनियागोड़ और उड़वा गांव की आपत्तियों पर सुनवाई हो चुकी है। बताया कि 6 गांवों से प्राप्त 135 आपत्तियों में मुरकुड़िया गांव की 53 आपत्तियों पर सुनवाई  होना बाकी है। 

हिमांशु पंत ने बताया कि तिलवाड़ी गांव की सुनवाई में अधिकांश लोगों की खाता - खतौनी में गलत नाम दर्ज थे, अब खाता खतौनी में सुधार के बाद समस्या का निस्तारण हो जाएगा। गुरूवार को सुनवाई में आए 22 लोगों में 3 लोगों की आपत्तियों को लीगल सेल में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Haldwani News : 16 पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी 

संबंधित समाचार