बरेली: इंदिरानगर में नलकूप पर गिरा पेड़, 10 हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंधी के चलते शहर में एक नलकूप पर पेड़ गिर गया। दस हजार घरों में सुबह से लेकर शाम तक पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों को परेशानी हुई। शाम को गुस्साए लोगों ने विरोध जताया।

इंदिरा नगर वार्ड 23 में राजेन्द्र नगर आवास विकास कालोनी में स्वयंवर बरात घर के पास नलकूप संख्या 2 है। इस नलकूप से आसपास के 10 हजार घरों में जलापूर्ति होती है। सुबह आंधी आने पर पार्क में लगे नलकूप पर पाकड़ का पेड़ मोटर की बोरिंग पर गिर गया। इससे लीकेज होने लगी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। शाम तक पेड़ काटा जा रहा था। पानी नहीं आने से लोगों ने सुबह तो शांति रखी, मगर सायं 4 बजे एकत्र होकर विरोध जताया। पार्षद सतीश कातिब ने सुबह नगर आयुक्त को मामले की जानकारी दी। उसी के बाद मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। इस नलकूप से आवास विकास, इंदिरा नगर और जनकपुरी वार्ड की लाइनें जुड़ी हैं। पार्षद ने जलापूर्ति की समस्या हल करने को निगम का टैंकर यहां खड़ा करवाने की बात कही। इस संबंध में पक्ष जानने के लिए जलकल विभाग के जीएम अरुणेन्द्र राजपूत और एई ईश्वर सिंह को फोन किया मगर बात नहीं हो सकी।

ये भी पढे़ं- बरेली: प्रत्याशी चुनाव खर्च दाखिल करने आए तो आरओ नदारद, अफरा-तफरी का रहा माहौल

 

संबंधित समाचार