Vat Savitri 2023 : कानपुर में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना, यहां देखें- तस्वीरें
Vat Savitri 2023 कानपुर में महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत।
Vat Savitri 2023 कानपुर में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बरगद के वृक्ष पर महिलाएं सुबह से ही पूजन करती नजर आई।
कानपुर, अमृत विचार। Vat Savitri 2023 कानपुर में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान शहर के अलग-अलग जगहों पर बरगद के वृक्ष पर महिलाओं ने पूजा भी की।
कानपुर की दूसरी बार मेयर बनी प्रमिला पांडेय ने सिविल लाइन स्थित वटवृक्ष में सैकड़ों महिलाओं के साथ उन्होंने भी पूजा-अर्चना की।

शुक्रवार सुबह 6 बजे से शहर के अलग-अलग वृक्षों जहां पर पूजन हुए। वहां महिलाएं पहुंची और विधि विधान पूर्वक पूजन किया।

महिलाएं व्रत के साथ वट वृक्ष के पूजन में विशेष रूप से इस खास दिन पर महीन धागे से वट वृक्ष को रक्षा सूत्र से परिक्रमा करके बांधती हैं। महिलाएं इसी तरह से वृक्षों में पूजन करते हुए और परिक्रमा लगाते हुए दिखाई दीं।

