Khatima News : डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, की लंबित मांगों के निस्तारण की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की। शुक्रवार को महासंघ के जनपद अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला सचिव मनमोहन सिंह ऐरी, खटीमा शाखा सचिव कल्पना उपाध्याय, प्रेम प्रकाश तिवारी, गिरीश लोहनी, कमल जोशी, आनंद बल्लभ जोशी, आशा मेहता, अभिषेक मनराल, कमलेश सिंह हेमंत कुमार आदि ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। 

जनपद अध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि महासंघ के आह्वान पर प्रथम चरण का आंदोलन हो चुका है। जिसमें सभी विधायक, मंत्री, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। अब द्वितीय चरण के आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई है। दस सूत्रीय मांग में कनिष्ठ अभियंताओ को सेवा नियमावली में पदोन्नति की पात्रता के अनुसार तीन पदोन्नति आदि मांग की गई। 

संबंधित समाचार