अधिकारियों के आश्वासन पर बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने खोला ताला, हड़ताल को किया स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधिकारियों के आश्वासन पर बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने ताला खोल दिया है। उन्होंने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। वहीं कॉलेज को समय दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तो बस फिर तालाबंदी कर सकते हैं। इस दौरान प्राचार्य ओपी राय, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नहने राम आदि मौजूद रहे। 

बता दें बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जिसको लेकर वे कई बार कॉलेज में तालाबंदी कर चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन ना ही उनकी वेतन की बढ़ोतरी की जाती है ना ही उनकी अन्य मांगे पूरी की जा रही हैं। जिसको लेकर बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने गुरुवार से कॉलेज में तालाबंदी कर दी थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: माफिया अशरफ के लिए रंगदारी मांगने वाले लल्ला गद्दी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 

 

संबंधित समाचार