बरेली: 82 करोड़ की लागत से तैयार होगा सुभाषनगर ओवरब्रिज, लोगों को जल्द मिल सकेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर रेलवे पुलिया से गुजरने वालों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके नक्शे को लेकर कैंट विधायक व मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आज मौके पर जाकर मुआयना किया। इस दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि कहां से सुभाषनगर ओवरब्रिज को बनाया जाएगा और कहां उतरेगा, इसको लेकर नक्शा बनाया जा रहा है।

आज पूर्व मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने ओवरब्रिज को लेकर इस पर मंथन किया। जल्द ही रेलवे से पुल बनाने के लिए एनओसी व अनुमोदन कराना पड़ेगा। जिसको लेकर कागजी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। यह ओवरब्रिज बनने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। पुलिया से गुजरते समय जाम व बरसात में जलभराव जैसी समस्या खत्म हो जाएगी। इसे बनाने में लगभग 82 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

रेलवे से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सुभाषनगर में रहने वाले लोगों को लंबे समय से ओवरब्रिज बनने की आस थी, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। सुभाषनगर ओवरब्रिज को लेकर रेलवे से एनओसी व अनुमोदन कराया जाएगा। उसके बाद ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग 82 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज तैयार होगा। 

यह भी पढ़ें- बरेली: धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं को दिखाई गई द केरला स्टोरी

संबंधित समाचार