रामपुर: लखनऊ से अपहरण हुए युवक को सिविल लाइन पुलिस ने किया बरामद

रामपुर: लखनऊ से अपहरण हुए युवक को सिविल लाइन पुलिस ने किया बरामद

रामपुर, अमृत विचार। लखनऊ से अपहरण हुए युवक को सरोजनी नगर पुलिस का मैसेज आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने  घेराबंदी करके युवक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।  

जिला प्रतापगढ़ के गांव रायगढ़ पट्टी निवासी एक महिला ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसका पति पिछले चार साल से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा था। उसको 17 मई को सऊदी अरब से फ्लाइट से  लखनऊ आना था। पत्नी ने कहा कि मैं और मेरा देवर जब उनको लेने के लिए हवाई पट्टी पहुंचे तो वह कार की ओर आ रहे थे। इस बीच पांच छह लोगों ने उनको रास्ते में रोककर तस्करी कर लाया गया सोना मांगने लगे। वहां के कुछ लोगों ने एक किलो सोना इनको देने के लिए कहा था। लेकिन कस्टम वालों ने सोना जब्त  कर लिया। यह लोग जबरन सोना मांग रहे हैं। 

उसके मना करने पर आरोपियों ने जबरन उसको कार में डालना शुरू कर दिया। महिला के मना करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी  उसका अपहरण करके ले गए। महिला और उसका देवर उनके पीछे-पीछे चल दिए। उसके बाद यह लोग उनको एक सुनसान वाले रास्ते में ले गए। जहां जबरन उनके अंगों में हाथ डालकर सोने के कैप्सूल निकालने लगे। पति के शोर मचाने पर वहां पर पहुंच गए। 

उसके बाद वह लोग उसको सहारनपुर ले जाने लगे,और कहा कि अगर सोना नहीं देगा,तो उसको रास्ते में मार डालेंगे। उसके बाद कार वहां से अचानक से गायब हो गई। बाद में महिला  सरोजनीनगर थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को सारा मामला बताया। उसके बाद वहां से मैसेज पास हो गया। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने सरोजनी पुलिस की बात सुनने  के बाद हंसा फैक्ट्री के पास छह आरोपियों को पकड़ने के बाद उनको थाने ले आई। जहां शाम को महिला आ गई और पति को जिंदा देखकर काफी खुश हुई।

पकड़े गए आरोपी
1. कमलकान्त पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम खमरिया दमुआन थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर, दीपक मिश्रा पुत्र अखिलेश मिश्रा निवासी ग्राम जासा बगॉरा बरीदुबे थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर, सुशील पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम गाजदीनपुर थाना चिलकाना जिला सहारनपुर ,अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी ग्राम लडवा थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर, नवेद पुत्र अनवार निवासी  मोहल्ला सरायजागन थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर, फरमान पुत्र अल्लानूर निवासी मनं ई49 एल-354 गली नबंर  31 जाफराबाद थाना वेलकम दिल्ली को गिरफ्तार करने के बाद  कार्रवाई कर दी।

ये भी पढे़ं- रामपुर: केमरी में सरेआम ठेकेदार की हत्या, गांव में तनाव