बरेली: स्नातक की मुख्य परीक्षा शुरू, एक नकलची पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की वार्षिक (मुख्य) परीक्षाएं शनिवार से 247 केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहले दिन स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं हुईं। परास्नातक के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 23 मई से शुरू होंगी। परीक्षा के दौरान बरेली कॉलेज में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। कॉलेज के सचल दल ने बीकॉम की एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। वह हाथ से लिखी पर्ची कॉपी के नीचे छिपाकर नकल कर रही थी। सचल दल ने उसका यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है।

वार्षिक परीक्षा में दो लाख चार हजार से अधिक फार्म ऑनलाइन सत्यापित हुए। जिसमें 1 लाख 47 हजार से अधिक स्नातक और 56 हजार से अधिक परास्नातक में हैं। यह छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 20 से शुरू होनी थीं लेकिन बाद में परास्नातक की परीक्षाओं में बदलाव किया गया। विश्वविद्यालय ने शनिवार को स्नातक की परीक्षाओं का एक बार फिर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया, जिसमें कुछ प्रश्नपत्रों को बदला गया है।

छात्र कॉलेज की वेबसाइट से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान बीकॉम की एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है। उसके पास से हाथ से लिखी पर्ची मिली है। उसका यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी गई है। रात में कर्मचारियों के ताला खोलने के बाद सुबह परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई है।

204597-छात्र परीक्षा में हो रहे शामिल
147866-छात्र स्नातक में
56731-छात्र परास्नातक में

ये भी पढे़ं- बरेली: इलाज के दौरान शख्स की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, शव को क्लीनिक पर रखकर किया हंगामा

 

 

संबंधित समाचार