बरेली: रुविवि के 19 खिलाड़ी यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 19 खिलाड़ी यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगे। 23 मई से 3 जून तक लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर और गोरखपुर में यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स में 11, बैडमिंटन में 4, कुश्ती में 1, तीरंदाजी में 1 और वेट लिफ्टिंग में 2 खिलाड़ी (महिला/पुरुष) भाग लेंगे। शनिवार को सुबह 6 बजे विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया जागरूकता रैली को रवाना किया गया। जिसमें कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, क्रीड़ा सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव, चीफ वार्डन प्रो. जेएन मौर्य, चीफ प्रॉक्टर डॉ. एके सिंह, डॉ. नीरज कुमार, दीप कुमार जोशी, रामप्रीत, सुधांशु, संजीव कुमार, कुमार रोहित चौधरी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: इलाज के दौरान शख्स की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, शव को क्लीनिक पर रखकर किया हंगामा

 

 

संबंधित समाचार