बहराइच: ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के लालपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक में बाइक सवार पीछे से जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर ग्राम पंचायत के मजरा चिकवापुरवा निवासी नसीब अहमद उर्फ गेंडू (40)  बाइक से रविवार सुबह जा रहे थे। हाईवे पर लालपुर मोड़ के निकट एक ट्रक खड़ी थी। ट्रक में पीछे से बाइक सवार जा घुसा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया जिससे चोट लगने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रक पहले से ही वहां पर खड़ा था। युवक की मौत से परिवार के लोग रो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: पुलिस अभिरक्षा में अधिवक्ता की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

संबंधित समाचार