राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती- CM गहलोत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यहां उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। गहलोत ने इस अवसर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अह्म भागीदारी निभा सके। 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों से ही देश को तकनीकी विकास में ऊंचाईयां मिली। 

तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संविधान की रक्षा और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की निंदा करते हुए स्वयं मेहनत कर आगे बढ़े। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- श्रीनगर:  G20 बैठक जम्मू-कश्मीर में बदलाव दिखाने का अवसर

संबंधित समाचार