हल्द्वानी: पत्नी ने दिया दगा, पति की कमाई दो युवकों पर लुटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पति की पीठ पीछे पिछले दो सालों से खाते से डाल रही थी पैसे

कई-कई दिन घर से रहती थी गायब, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति की गाढ़ी कमाई पत्नी दो युवकों पर लुटा रही थी। वह पिछले दो सालों से न सिर्फ युवकों के खाते में पैसे डाल रही थी, बल्कि उनके साथ कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। यह राज जब खुला तो वह पति से उलझ पड़ी। जिसके बाद पीड़ित ने मुखानी थाने में केस दर्ज कराया। 

पुलिस की दो तहरीर में केसर कालोनी लोहरियासाल तल्ला निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी पत्नी करीब दो वर्षों से शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह के बैंक खाते में पैसे डाल रही है। इस संबंध में जब उसने पत्नी से बातचीत की तो वह अभद्रता पर उतारू हो गई।

आरोप है कि उसकी पत्नी उक्त युवकों के साथ लगातार घर से गायब रहती है। इस संबंध में जब उसने शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह से वार्ता करनी चाही तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने दोनों युवकों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

संबंधित समाचार