Haldwani News : पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से नहीं मिल रहा पानी, निजी खर्चे पर निर्भर लोग
हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर से बेलबाबा तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण में वन निगम इन दिनों पेड़ कटान का काम कर रहा है जिस कारण कई जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क किनारे पानी के तालाब बन गए हैं। लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई कॉलोनियों में पानी आपूर्ति बाधित हो गई है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को रिपेयर किया जा रहा है और जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं। देवलचौड़ चौराहे के आसपास के घरों, वेद बंधु विहार, अमरदीप होटल के पास स्थित घरों सहित क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोग पेयजल के लिए विभागीय टैंकरों पर निर्भर हैं लेकिन लोगों का कहना है कि जल संस्थान कॉलोनी में एक टैंकर भेज रहा है जिससे एक परिवार को केवल एक बाल्टी पानी उपलब्ध हो पा रहा है जिस कारण निजी खर्च पर प्राइवेट टैकर मंगाना पड़ रहा है।
