Dehradun News : UKPSC ने जारी किया पुलिस कॉन्स्टेबल-फायरमैन भर्ती का अंतिम रिजल्ट, 1520 अभ्यर्थी चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन भर्ती का अंतिम रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया है। एक हजार 520 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों की अंतिम कटऑफ, अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षावार अंक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। वहीं, एक अभ्यर्थी का मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने के चलते एक पद का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम पिछले साल सात अक्तूबर को जारी किया गया था। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए पिछले साल 18 दिसंबर को आयोजन कराया था। 1,521 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के लिए कुल 1,30,429 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,19,843 शामिल हुए थे।

आयोग ने इस साल नौ फरवरी को शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर एक सूची जारी की थी, जिन्हें अभिलेख सत्यापन को बुलाया गया था। इस सूची में आयोग ने कुल 2293 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया था। इसके बाद 10 मार्च, 28 मार्च और 25 अप्रैल को अभिलेख सत्यापन की सूची जारी की गई, जिसके बाद सभी के सत्यापन पूरे किए गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता