गोरखपुर में सीएम योगी ने आज भी जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं , दिए निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान करने के निर्देश भी दिए।  

गोरखनाथ मंदिर में नवीन देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। शुक्रवार शाम और शनिवार-रविवार दोनों पहर वह मंदिर परिसर के कार्यकमों से जुड़े। इसके अलावा सोमवार पूर्वाह्न वह महराजगंज के चौक बाजार में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने पहुंचे।

इस बीच गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान तीन दिन (शनिवार, रविवार व सोमवार) लगातार उन्होंने अनुष्ठान से जुड़ने से पूर्व जनता दर्शन का आयोजन किया। सोमवार को जनता दर्शन में उन्होंने करीब तीन सौ लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं अधिकारियों को शीघ्रता से निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें -आजमगढ़ में आम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, प्रशासन ने मुश्किल से किया कंट्रोल

संबंधित समाचार