ऋषिकेश: आर्मी ट्रक हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर हादसा हो गया। एक आर्मी का ट्रक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा बेमर के पास का बताया जा रहा है। ट्रक में सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। 

 

संबंधित समाचार