हॉलीवुड में सुशांत के समर्थन में लगे बिलबोर्ड, बहन श्वेता ने शेयर किया वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हॉलीवुड के एक बिलबोर्ड पर अभिनेता की तस्वीर नजर आ रही है। बिलबोर्ड पर सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा है, “द वर्ल्ड हैज इट्स आइज ऑन द केस” यानि कि इस मामले पर दुनिया की नजर …

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हॉलीवुड के एक बिलबोर्ड पर अभिनेता की तस्वीर नजर आ रही है। बिलबोर्ड पर सुशांत की तस्वीर के साथ लिखा है, “द वर्ल्ड हैज इट्स आइज ऑन द केस” यानि कि इस मामले पर दुनिया की नजर है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करते हुए श्वेता इसके साथ लिखती हैं, “हॉलीवुड में भाई के लिए एक बिलबोर्ड लगाया गया है। सभी समर्थनों के लिए धन्यवाद और आभार। हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांत।”

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुरुवार की सुबह सुशांत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी कर यह बताया कि अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी लंबे समय से उनके बेटे को जहर देती आ रही हैं और वह सुशांत की कातिल हैं। 15 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने रिया और इस काम में उनकी मदद करने वाले लोगों के लिए सीबीआई गिरफ्तारी की मांग की है।

सुशांत को श्रद्धांजलि के तौर पर लिखा है गाना : गीतकार
आश्चर्यजनक बात है कि सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करते हुए हाल ही में रिलीज हुआ एक गीत उनके प्रशंसकों का दिल नहीं जीत पाया। दिवंगत अभिनेता के परिजनों ने इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। शुभम सुंदरम द्वारा संगीतबद्ध किए गए इस गाने को आदित्य चक्रवर्ती ने लिखा है और वरुण जैन ने गाया है। ‘इंसाफ ये एक सवाल है’ शीर्षक से आया ये गीत न्याय की बात करता है और इसे सुशांत के पारिवारिक मित्र नीलोत्पल मृणाल ने प्रोड्यूस किया है।

गीतकार आदित्य चक्रवर्ती ने बताया, “यह गाना सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक श्रद्धांजलि है। हमें उनके पिता, उनकी बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सहानुभूति है। हम सभी चाहते हैं कि उनकी मृत्यु के पीछे का रहस्य सुलझ जाए। उनका परिवार बहुत दर्द में है।”

 

संबंधित समाचार