बरेली: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आज जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव की समीक्षा के लिए प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने समीक्षा बैठक की।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने अलग-अलग जिलों के पदाधिकारियों के साथ नगरीय निकाय चुनाव पर चर्चा की और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि अभी से ही लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लग जाना चाहिए। संगठन को और अधिक गतिशील होना चाहिए, जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार होते रहना चाहिए, विधानसभा स्तर पर तहसील स्तर पर ब्लॉक स्तर पर छोटे-छोटे प्रोग्राम और गोष्ठीया  कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

साथ ही सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी में जोड़ा जाना चाहिए और कांग्रेस के एजेंडे जिन प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी की सरकारे हैं। वहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जो जनहित के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक होना चाहिए।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कृष्ण कांत शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी, जिला सचिव उस्मान खान, आकिल नेता जी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: शादी का मंडप छोड़ दूल्हा फरार, दुल्हन ने पीछा कर बस में दबोचा

संबंधित समाचार