UdhamSingh Nagar News : 3 क्विंटल मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई क्षेत्रों में होती थी सप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा/ पुलभट्टा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरौली कला क्षेत्र में अवैध रूप से घर में पशु हत्या किए जाने की सूचना पर पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  नूरी मस्जिद के निकट इंदिरा नगर ,वार्ड नंबर 20 निवासी शकील अहमद उर्फ मुल्ला के निवास पर दबिश दी। 

मौके पर इंदिरा नगर वार्ड 20 निवासी सलील ल अहमद एक कटी हुई भैंस का लगभग 3 क्विंटल मांस बेचने के लिए ले जाने की तैयारी कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अकील अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

सलील अहमद उर्फ मुल्ला, जफीर अहमद, शकील अहमद व फैजान मौके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शकील अहमद अवैध गोश्त के कारोबार का सरगना है। 

बाइक से मांस शेरगढ़, शीशगढ़, बहेड़ी, बरेली आदि क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के साथ एसआई पवन जोशी, पुलिसकर्मी ललित चौधरी व महेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। 

संबंधित समाचार