बरेली: गर्म हवाओं से तापमान 42 के करीब पहुंचा, आज मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से बारिश तेज बारिश के आसार

बरेली, अमृत विचार। तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने सोमवार को बेचैनी बढ़ा दी है। दिन में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी, जिससे अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। हालांकि मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गर्मी से राहत मिलेगी।

इससे पहले 21 मई 2017 को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी का असर जनजीवन पर भी पड़ा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया की मंगलवार से शहर में ठंडी हवा के साथ ही बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिससे अधिकतम तापमान में राहत मिलेगी। ये लगभग पांच दिनों तक सक्रिय रहेगा। जिससे औसतन अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- बरेली: गेस्टहाउस में इश्क... मजहब का पेच तलाशने पहुंचे मुस्लिम संगठन के लोग

 

संबंधित समाचार