रामनगर: दूसरे दिन भी ढिकुली में सिंचाई विभाग की गरजी जेसीबी          

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोगों से हुई तीखी नोकझोक

रामनगर, अमृत विचार। ग्राम ढिकुली में सिंचाई नहरों पर किनारे रिसोर्ट, रेस्तरां एवं अन्य लोगो द्वारा किये गए अतिक्रमण पर जेसीबी दूसरे दिन भी गरजती दिखाई दी। इस दौरान लोगो ने अतिक्रमण हटाये जाने का विरोध किया अतिक्रमण हटाने गयी टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोक भी हुई।

ग्रामीणों का कहना था कि उनके पास ब्रिटिश कालीन नक्शे मौजुद है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाए मगर सिंचाई खण्ड द्वारा एक भी नही सुनी गई। सिंचाई खण्ड के सहायक अभियंता मयंक मित्तल ने बताया कि ग्राम ढिकुली में कुल 55 अतिक्रमण चिन्हित किये गए थे जिनमें से अब तक 46 अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए है।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 28 व दूसरे दिन 18 स्थानों पर से अतिक्रमण हटाया गया है। शेष स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सिचाई विभाग के ईई तरुण कुमार बंसल, सहायक अभियंता राजीव खनोलिया, जगत नारायण सिंह, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, नायब तहसीलदार दयाल चन्द्र मिश्रा, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, राजस्व निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल,आरिफ हुसैन समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 

 

 

संबंधित समाचार