Vaibhavi Upadhyaya Died: मशहूर TV एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, इस सीरियल से बनाई पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आदित्य राज सिंह के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय अब नहीं रहीं। एक्ट्रेस की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स समेत फैंस को वैभवी उपाध्याय के अचानक निधन की खबर ने झकझोर कर रख दिया है।

https://www.instagram.com/p/CjhXuByDY2N/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

किन क्राइम ड्रामा सीरियल्स का रहीं हिस्सा?
वैभवी उपाध्याय इसके अलावा सीआईडी, संरचना, अदालत, सावधान इंडिया: क्राइम एलर्ट, प्लीज फाइंड अटैच्ड, डिलीवरी गर्ल, इश्क किल्स और लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसे हिट शोज का हिस्सा भी रहीं।

https://www.instagram.com/reel/CpErfQijcSI/

किन फिल्मों से कमाई शोहरत?
वैभवी उपाध्याय ने टीवी के बाद फिल्मों में भी हाथ आजमाया। दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक में वैभवी, मीनाक्षी के किरदार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने राजकुमार राव और पत्रवेला के साथ फिल्म सिटी लाइट्स में भी काम किया।  

ये भी पढ़ें- 26 मई को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘शादी मुबारक’, दूल्हा-दुल्हन बने अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे

संबंधित समाचार