रायबरेली: विवाहिता की कथित हत्या में कार्रवाई को लेकर डीएम कार्यालय के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया आरोप
भदोखर (रायबरेली) अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव वेद मजरे बेलाभेला में एक विवाहिता की मौत के मामले में बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया है। ग्रामीण मामले में अरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम माला श्रीवास्तव को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने दहेज को लेकर विवाहिता की ससुराली जनों द्वारा हत्या किए जाने के आरोप को लेकर परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन किया है। महिला की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है।
मृतिका के परिजनों ने डीएम से हत्या आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। गांव के रहने वाले रामकुमार पुत्र रामबरन ने अपने परिजनों व अन्य ग्रामीणों को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर भदोखर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। आरोप लगाया कि दहेज की खातिर उसके ससुराली जनों ने उसकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला।
इस संबंध में शिकायती पत्र भदोखर पुलिस को दिया गया था ।लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की ।कार्यवाही न किए जाने को लेकर मृतिका के परिवार वालों ने डीएम से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
ये भी पढ़ें - वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद जीएसटी संग्रह में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि
