Auraiya News : पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, आरोपियों पर घोषित था 20 हजार का इनाम
औरैया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़।
कानपुर-इटावा हाईवे पर औरैया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
औरैया, अमृत विचार। कानपुर-इटावा हाईवे पर औरैया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों पर 20 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 19 गढ़िया पुल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान कार में दो बदमाश नफीस उर्फ शंकरा पुत्र रशीद निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया और उसका साथी आसिफ पुत्र साबिर निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया चेकिंग देखकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर नफीस उर्फ शंकरा ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में नफीस के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
1. नफीस उर्फ शंकरा पुत्र रशीद निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया
2. आसिफ पुत्र साबिर निवासी खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
यह सामान हुआ बरामद
1. एक मोबाइल फोन,
2. दो तमंचा 315 बोर
3. एक कारतूस जिन्दा 315 बोर
4. एक खाली खोखा 315 बोर
5. एक चार पहिया वाहन
