हल्द्वानी: पुलिस ने सीपीयू का चालान काटा, सीपीयू कर्मी पुलिस से भिड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी कोतवाली में बेतरतीब खड़ी हॉक का सीओ के आदेश पर कटा चालान

चालान कटने से नाराज सीपीयू कर्मी पहले सिपाही से, फिर अधिकारी से उलझा

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिस सीपीयू को देखकर वाहन सवार चालान से बचने के लिए गलियाों का रास्ता पकड़ लेते हैं, उसी सीपीयू को कोतवाली के भीतर कोतवाली पुलिस ने चालान कर दिया और बात बिगड़ गई। चालान से नाराज सीपीयू कर्मी पहले तो सिपाही से उलझा और फिर एक अधिकारी से। 

बता दें कि कोतवाली और पुलिस बहुउद्देशीय भवन में जितने अधिकारी और कर्मचारी नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा वाहन कोतवाली परिसर में खड़े रहते हैं। जब कोतवाली के सभागार में किसी भी तरह का पुलिस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कि वाहनों को खड़ा करने तक की जगह नहीं होती। अब हुआ यूं कि कोतवाली में आम दिनों की अपेक्षा वाहन अधिक थे।

जगह न मिलने पर सीपीयू कर्मी ने हॉक वाहन को बाइक के पीछे खड़ा दिया। जिससे अन्य वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। इसी बीच वहां से सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी गुजरे और जब वह फंसे तो इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कोतवाली पुलिस से हॉक का चालान करने को कहा।

कोतवाली के एक सिपाही ने चालान भी कर दिया और इसी पर हॉक सवार सीपीयू कर्मी नाराज हो गया। उसकी और सिपाही के बीच गहमा-गहमी हो गई। तभी वहां एक और पुलिस अधिकारी पहुंच गए और उनकी भी सीपीयू कर्मी से बहस हो गई। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ आम लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। यह मामला चर्च का विषय बना रहा और बात एसएसपी पंकज भट्ट तक पहुंच गई। 

मामले की जानकारी मिली है। हॉक का चालन करने की बात सही है। इस मामले में दोनों पक्षों से बात की जाएगी।
-हरबंस सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी

 

संबंधित समाचार