बस्ती : वन विहार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को सौंपा ज्ञापन
बस्ती, अमृत विचार। भारत मुक्ति मोर्चा ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर संत रविदास वन विहार को विकसित कराने, संत गाडगे प्रतिमा स्थल के निकट व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष आरके आरतियन ने बताया कि संत रविदास वन विहार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से सटे कुआनों नदी के किनारे स्थापित संत रविदास वन विहार के विस्तारीकरण के लिए 24.25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। कुछ उम्मीद जगी थी कि संत रविदास वन विहार के दिन बहुंरेंगे, लेकिन न तो हिरणबाड़ा, बोटिंग क्लब, मछली घर और वाच टॉवर आदि का निर्माण हो पा रहा है और न ही सुंदरीकरण का कोई काम शुरू हुआ। यदि इस वन विहार को विकसित कर दिया जाए तो पर्यटन का विस्तार होगा। कहा कि बेहतर बोर्ड लगाया जाए और व्यवस्था सुधारी जाए। मांग की कि पानी की टंकी के पास स्थित संत गाडगे बाबा की प्रतिमा के आसपास गंदगी दूुर कर उसका नए सिरे से सौन्दर्यीेकरण कराया जाए। उन्होंने अमहट घाट के निकट स्थित पार्क को पूरा कराने की मांग भी जिलाधिकारी से की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ठाकुर प्रेम कुमार नन्दबंशी, राम सुमेर यादव, सत्यनरायन पटेल, प्रदीप ठाकुर, महेन्द्र कुमार, रमेश चौधरी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -सीतापुर में ट्रक से टकराई कार, वाराणसी जा रहे तीन युवक घायल
