टिहरी: हाईवे के समीप हुआ बड़ा हादसा, पेट्रोल टैंकर गिरा खाई में, चालक की हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिहरी, अमृत विचार। ऋषिकेश - चंबा - धरासू हाईवे पर नरेंद्रनगर के पास एक पेट्रोल टैंकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार चालक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। 100 मीटर गहरी खाई में टैंकर सवार चालक भूपेन्द्र शर्मा (24) पुत्र सुभाष शर्मा जलाभपुर गुड्डू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद यूपी की मौत हो गई। जबकि सुमित (30) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल घायल हो गया।

 

संबंधित समाचार