Uttarakhand Board Result 2023: बेटा बना प्रदेश का सेकंड टापर, बस ड्राइवर हैं पिता
देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज के आयुष रावत ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और मां-बाप का नाम रोशन किया है। छात्र आयुष रावत ने हिंदी विषय में 100, अंग्रेजी में 99, गणित में 99, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 99 और संस्कृत में 97 अंक प्राप्त किए हैं।
आयुष सिंह रावत ने बताया कि उनकी दो बड़ी बहन हैं। एक बहन ने एमकॉम की पढ़ाई पूरी कर ली है। उससे छोटी बहन इंटरमीडिए में अध्ययनरत है। पिता बालम सिंह रावत रोडवेज में बस चालक हैं। मां अनीता रावत गृहणी हैं। कहा यह उनकी स्वअध्ययन की मेहनत है। बचपन से ही उनका ध्यान पढ़ाई की ओर अग्रसर है। वह एक दिन में चार से पांच घंटे की पढ़ाई करते हैं। कहा उनका लक्ष्य प्रोफेसर बनना है।
