किंग ऑफ बरेली बनने की चाह में तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तमंचे के साथ एक युवक का फोटो वायरल हो गया। युवक ने तमंचे के साथ फोटो स्टेटस पर लगा कर खुद को किंग ऑफ बरेली बताया है। फोटो वायरल होने पर किला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

बता दें, किला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो गया। युवक के स्टेटस पर लगे फोटो में वह एक तमंचे के साथ दिख रहा है। इसके साथ ही फोटो पर कैप्शन के रूप में लिखा गया है एक नए अंदाज में किंग ऑफ बरेली।

आरोपी का यही फोटो वायरल हो गया। इस फोटो को ट्विटर हैंडल पर समीर राजदा नाम के एक युवक ने बरेली पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुल निर्माण में बाधा बन रहे दुकानदारों के साइन बोर्ड, हटाने की दी चेतावनी

संबंधित समाचार