सेंगोल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए संसद भवन के उद्घाटन में सेंगोल की मौजूदगी को लेकर सबसे हटके प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने सेंगोल का वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से खास कनेक्शन जोड़ते हुए दावा किया कि अगले साल लोकसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। पूर्व सीएम ने ट्वीट किया- सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण (एक-हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है… लगता है भाजपा ने मान लिया है कि अब सत्ता सौंपने का समय आ गया है।

इससे सपा नेता और पूर्व कैबेनिटे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सेंगोल को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी , लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र की ओर जा रही है। सपा नेता ने लिखा-सेंगोल राजदंड, राजतंत्र का प्रतीक था। आज देश में लोकतंत्र है, लोकतंत्र में राजतंत्र के प्रतीक सेंगोल का क्या काम?'

सपा नेता ने लिखा- 'सेंगोल के प्रति भाजपा सरकार की दीवानगी इस बात का प्रमाण है कि इसको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है इसलिए भाजपा लोकतंत्र से हटकर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है जो लोकतंत्र के लिये खतरे की घंटी है।'

यह भी पढ़ें:-एसजीपीजीआई : डॉक्टरों ने पहली बार लेजर तकनीक से सर्जरी कर मरीज को पायलोनिडल सिस्ट से दिलाई निजात

संबंधित समाचार