Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानिए कब और कैसे देखें ये डिजिटल शो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करते नजर आयेंगे। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को सलमान खान होस्ट करते रहे हैं। वर्ष 2022 में बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था।

 लेकिन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस शो के दूसरे सीजन की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिसका पहला प्रोमो वीडियो भी आ चुका है,जिसमें करण जौहर की जगह पर सलमान खान की झलक देखने को मिल रही है।

 प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी तो देखता जाए इंडिया।' बिग बॉस ओटीटी 2 के इस प्रोमो वीडियो को सलमान खान के फैन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

ये भी पढ़ें:- VIDEO : Jubin Nautiyal का नया गाना 'Bewafa Se Pyar Kiya' रिलीज, दर्शकों के दिल को छू लेगा सॉन्ग

संबंधित समाचार