Champawat News : बंद और विलीनीकृत विद्यालय ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित, जिलाधिकारी ने दिये आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के बंद व विलीनीकृत राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया गया है। इसमें विकासखंड बाराकोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय काकड़पमदा को ग्राम पंचायत काकड़खेतड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरौला को रेघाड़ी, झिरकुनी को झिरकुनी, भनार को नदेड़ा, जमाड़ को वेल्सों ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया। 

वहीं, विकासखंड पाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ग्राम पंचायत पाटी, सिरतोली को थ्सरतोली, मदियोली को चलथिया, ब्रुशखोला को निलौटी, करौली को करौली, सिरनापोखरी को वारसी, सुन्दरचौड़ को धरसों, तल्लीलड़ी को लड़ी, हल्दूआ को गहतोड़ा, गहतोड़ा को गहतोड़ा, मध्यवली को किमाड़, बिनवाल गांव को बिंवालगाव, कुल्यागाव को कुल्यागांव, तपनीपाल को तपनीपाल, भोकड़ा को मंगलेख, भींगराड़ा को भींगराड़ा, सिब्योली को सिब्योली और विरौली चमतोला को विरौली ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया गया। 

विकासखंड चंपावत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैनी को नीड तल्ली में, बसान को मैरोली, डुंगरासेठी को डुंगरासेठी, ल्वर्की को हरम, कोटजमराड़ी व दयोली को घुरचुम, खुनाड़ी को डिगडई, पोलप को पोलप, सेलागाड़ को टनकपुर, बुंगाख्याली, भीजर को खटोलीतल्ली, मझकुड़ी को गड़कोट, बमन्युडा को दियुरी, मल्लीखटोली को मल्लीखटोली ग्राम पंचयात को हस्तांतरित किया गया। 

विकासखंड लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेत को बसान, कर्णकरायत और रौटला को मोत्युराज, भोजनी को कायल, खुरपाली को बसकुनी, कोटला को कोटला, खेतसारी को तूनकाण्डे तथा कुलौली को कनाड़ी ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया। जिलाधिकारी ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए हैं। 

संबंधित समाचार