Haldwani News : डंपर मालिक के साथ चालक व परिचालक पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ दिन पूर्व चोरगलिया रोड पर महिला को कुचलने वाले डंपर मालिक, चालक और परिचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में मेहरागांव भीमताल निवासी संदीप सिंह पुत्र राम सिंह ने कहा, वह कांठबास आमखेड़ा रोड में किराए पर रहता है और लालकुंआ स्टोन क्रेशर में सिक्योरटी एडमिन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 

बताया कि मुखानी खडकू बिहारी नगर के पास बीती 22 की सुबह उसकी पत्नी स्वीटी पडोसी आनंद प्रकाश के साथ बाइक पर सिडकुल कम्पनी में ड्यूटी के लिए जा रही थी। तभी पीछे से आए डंपर संख्या यूके 04 सीए 6757 ने बाइक में पीछे से टक्कर मारकर स्वीटी को कुचल दिया। 

स्वीटी की मौके पर मौत हो गई। संदीप ने डंपर के चालक, मालिक और परिचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर चोरगलिया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News : स्मैक तस्करी करते धरे गये दो सगे भाई, पुलिस ने मुख्य सप्लायर नन्हा पर कसा शिकंजा

संबंधित समाचार