Bajpur News : घर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, जालसाजों ने ठगे साढ़े 13 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। घर बेचने के नाम पर साढ़े 13 लाख रुपये हड़पने तथा धोखाधड़ी कर आवासीय जमीन किसी और को बेचने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगरपालिका के वार्ड नंबर-9 मोहल्ला मझरा बक्श निवासी रामनरेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भोना इस्लामनगर निवासी जान-पहचान के ही एक व्यक्ति ने अपना घर बेचने की बात कही थी। चूंकि, उसे घर की जरूरत थी जिसके चलते वर्ष 2018 में आरोपी ने उसे अपने विश्वास में लेकर घर बेचने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये ले लिए। 

इसके बाद आरोपी ने मकान का सौदा 15 लाख रुपये में होने की बात कहते हुए और धनराशि की मांग की। कुछ पैसों की आवश्यकता बताते हुए एक लाख रुपये और हड़प लिए। 15 दिन में आकर रजिस्ट्री करवाने की बात कही गई। किसी और के नाम बैनामा/रजिस्ट्री भी करवा दी। इसके बाद अपने गांव भाग गया। अब उसका फोन बंद आ रहा है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Bajpur News : प्रधान पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, हिरासत में कई लोग, पूछताछ में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित