भाजपा सरकार के नौ वर्ष महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के लिये जिम्मेदार: खाचरियावास
जयपुर। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरकार के नौ वर्ष महंगाई, गरीबी और बेरोजेगारी के लिये याद किये जायेंगे। खाचरियावास ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया।
धर्म के टकराव का भय दिखाकर वोट लेते रहे, लेकिन भूख, महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिये कोई कदम नहीं उठाये। उन्होंने बताया कि जयपुर में कांग्रेस पार्टी एक माह तक केन्द्र की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों और जनता से किये गये धोखे के विरोध में जयपुर के सभी 250 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच में लेकर जायेंगे।
इसी क्रम में रविवार प्रातः 11 बजे जयपुर के 250 वार्डों में केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन करके भाजपा शासन का विरोध किया जायेगा।
ये भी पढ़ें : GST क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र तत्काल उठाये कदम: भूपेश बघेल
